Sahibganj News: एसआइआर को लेकर लगाया गया सहायता शिविर
साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज । शहर के कुलीपाड़ा व हबीबपुर स्थित अब्दुल कयूम अंसारी उर्दू कन्या मध्य विद्यालय के पास संचालित उर्दू लाइब्रेरी की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बुधवार को सहायता शिविर का आयोजन किया गया। सहायता शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें आसपास के तीन से चार वार्डों के बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने आवेदन प्रपत्र भरवाए तथा एसआईआर से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की। शिविर का निरीक्षण करने सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू पहुंचे। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि एसआईआर महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वे भी इस सहायता शिविर का सहयोग लें। मौके पर उर्दू लाइब्रेरी के अध्यक्ष मोहम्मद हसमत तबरेज, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.