Sahibganj News: एसआइआर कार्य को पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के निमित्त दावा एवं आपत्ति से संबंधित सुनवाई के दौरान अभिलेखों के उपस्थापन, संधारण व निस्तारण कार्य में सहायता प्रदान करने के लिए प्रखंड के पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव ने आदेश जारी किया है। सभी को 24 घंटे के अंदर निर्वाचन कोषांग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।प्रतिनियुक्त शिक्षक सहायक आचार्य धनसिंग डोंगो, रंजीत शर्मा, भुवन चंद्र साह , माया शंकर महतो व चंदन कुमार सिंह हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआईआर के लिए पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.