साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि । एसआईआर 2026 अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड के चार बीएलओ को मंगलवार को सम्मानित किया गया। प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में एईआरओ सह बीडीओ सन्नी कुमार दास ने मतदान केंद्र संख्या 137, 19, 134 व 39 के बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण व डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले 19 जुलाई तक शत-प्रतिशत पूरा कर लिया था। एईआरओ सह बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मानित बीएलओ के समर्पण, अनुशासन व समयबद्ध कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। फोटो 5...