साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत साहिबगंज जिले में शनिवार की शाम चार बजे तक गणना प्रपत्रों का 56.19 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो चुका है। जिले के कुल 8,72,147 मतदाताओं के बीच 100 फीसदी गणना प्रपत्रों का वितरण पहले ही हो चुका है। इनमें से 4,89,031 (56.07%)गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति के अनुसार, 01- राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 3,61,893 प्रपत्रों के विरुद्ध 2,20,286 प्रपत्रों (60.87 प्रतिशत), 02- बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 2,87,298 प्रपत्रों के विरुद्ध 1,43,461 प्रपत्रों (49.93 प्रतिशत) तथा 03- बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 2,22,956 प्रपत्रों के विरुद्ध 1,25,284 प्रपत्रों (56.19 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन हो चुका है। डीसी ने की ए...