Sahibganj News: एसआइआर: जिला में 72.73% इन्यूमेरेशन फार्म का वितरण
साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का काम साहिबगंज जिला में तेजी से चल रहा है। बीएलओ डोर टू डोर पंहुच वोटरों को इन्यूमरेशन फार्म वितरण कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1008 बूथ हैं। इनमें तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 872148 वोटर है। बीएलओ के माध्यम से इन वोटरों के बीच बीते नौ जुलाई तक 6,34,278 इन्यूमरेशन फार्म का वितरण हो चुका था। इनमें से 76211 इन्यूमरेशन फार्म का डिजीटाइजेशन भी हो चुका है। एसआइआर को लेकर 1008 बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अबतक करीब 674 वोटरों का इन्यूमरेशन फार्म बीएलओ सत्यापन नहीं कर पाए हंै। वहीं बीएलओ के माध्यम से 75505 वोटरों का सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है。 यह भी पढ़ें- Sahibganj News: रांची से पहुंचे उप निर्वाचन पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.