Sahibganj News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान
साहिबगंज, जुलाई 12 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज, मुरली में रविवार को एनएसएस स्वयंसेवियों ने विशेष शिविर के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया। इकाई-1 एवं इकाई-2 द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भोटोटोला दोनों गांवों में वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों, वृक्षों के महत्व तथा पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। "कैच द रेन अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.