साहिबगंज, सितम्बर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जमीन का सौदा होने के बाद एडवांस लेने के बाद जमीन न देने के मामले में नगर थाना में महिला ने आवेदन देकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चैती दुर्गा के निकट प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे एक जमीन का सौदा 41 लाख 51 हजार में तय किया था। उसके बदले में 3 लाख रुपया बतौर एडवांस दिया। 50 हजार नकद भी दिया। बाद में जमीन बेचने वाले ने अपने वादे से मुकर गया। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जमीन के नाम पर रुपया लेकर मुकरने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...