साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान गांव से पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दीपक मंडल (31) मृत अवस्था में घर के कमरे में पड़ा था। तभी परिजन के किसी सदस्य ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के निर्देश पर एएसआई एसके तिर्की मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। परिजन एवं ग्रामीणों के अनुसार दीपक बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस व परिजनाओं की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति नशे का आदी था और कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।...