Sahibganj News: एक किलो कम राशन देने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, शिकायत
साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: बरहेट। पंचकठिया बाजार स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान पर कथित रूप से निर्धारित मात्रा से एक किलो कम राशन देने का विरोध करने पर एक कार्डधारक के साथ मारपीट किए जाने की खबर है। उक्त व्यक्ति ने दुकान संचालक और उनके भाई पर बांस की लकड़ी से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए बरहेट थाना में लिखित शिकायत की है। निमाय रूज का आरोप था कि पंचकठिया बाजार में एक स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान संसे राशन लेते समय उन्हें एक किलो कम अनाज दिया जा रहा था। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो यह घटना हुई। दूसरी ओर राशन दुकानदार ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई है। सारे आरोप झूठा और बेबुनियाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.