Sahibganj News: उर्वरक विक्रेता संघ की जिला कमेटी का गठन
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आरबी पैलेस बरहरवा में गुरुवार को खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ की बैठक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ की जिला कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में बबलू कुमार साह को अध्यक्ष, मो. फरीद को उपाध्यक्ष, संजय भगत को सचिव, ललन राय को उपसचिव, मनोहर दास को कोषाध्यक्ष तथा देवाशीष सिंह और राजकिशोर मंडल को मीडिया प्रभारी चुना गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया। नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने तथा सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को एकजुट कर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.