Sahibganj News: उधवा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 50 मरीजों की जांच
साहिबगंज, अगस्त 3 -- Sahibganj News: उधवा। पश्चिमी उधवा पंचायत में सोमवार को धुलियान नर्सिंग होम के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुस्कान मेडिसिन सेंटर के चेम्बर में लगाया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 50 मरीजों की आंखों की जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को आंखों की देखभाल, समय-समय पर जांच कराने तथा आवश्यक दवाइयों व उपचार संबंधी सलाह दी। जांच के दौरान कई मरीजों को आगे के इलाज के लिए भी परामर्श दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.