साहिबगंज, सितम्बर 10 -- Sahibganj News: उधवा। रामसर साइट उधवा झील पक्षी अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से जाल लगाकर अवैध शिकार को रोकने पहुंचे वनकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों ने जाल सहित एक व्यक्ति को पकड़ा, लेकिन बाद में ग्रामीणों की भीड़ के बीच कुछ लोगों के द्वारा उसे छुड़ाकर ले जाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वन विभाग को उधवा झील पक्षी अभयारण्य की झील में अवैध रूप से अवैध शिकार की सूचना मिली थी। सूचना पर वनकर्मी अखिलेश मरांडी समेत अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मछली पकड़ने वाले युवक को पकड़ा, परिजनों ने किया तोड़फोड़घटना का विवरण वनकर्मियों ने संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने से रोकने का प्रयास किया,...