Sahibganj News: उधवा के प्रवासी मजदूर की काम के दौरान मौत
साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर के एक प्रवासी मजदूर की मौत शनिवार को भवन निर्माण कार्य के दौरान हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शौकत शेख (36) 12 दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर गया था। वहां एक बहुमंजिला इमारत में काम कर रहा था। शनिवार की शाम चार बजे एक पोपलिन पलटने से शौकत शेख समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शौकत शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई।इधर, घटना की सूचना मिलने पर गांव में मताम छा गया है।मृतक शौकत शेख के दो पुत्री व एक पुत्र हैं।इधर इंदौर में काम कर रहे परिजनों के सहयोग से शव के पोस्टमार्टम के बाद सड़क मार्ग से पैतृक गांव प्राणपुर लाया गया। सोमवार की शाम मृतक के शव को सुपूर्द ए खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.