Sahibganj News: उधवा के दो अवैध चिमनी भठ्ठा को किया ध्वस्त
साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: उधवा। उधवा में अवैध रूप से संचालित दो चिमनी भठ्ठा को सोमवार को टास्क फोर्स ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार डीएमओ कृष्ण किस्कू, एसडीओ सदानंद महतो व सीओ आशीष कुमार मंडल की उपस्थिति में प्रशासन ने उधवा के अकुनबन्ना(नाशघाट) व फुदकीपुर बहियार में संचालित चिमनी भठ्ठा को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों ने बताया कि करीब छ: महीने पहले संबंधित चिमनी भठ्ठा संचालक से सीटीओ व आवश्यक कागजात की मांग की थी। बताया जाता है कि समय सीमा के अंदर कागजात जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन ने दोनों भठ्ठा पर कार्रवाई की है। दोनों चिमनी भठ्ठा सड़क किनारे अवैध रूप से बीते कई सालों से चल रहा था। इधर, जिला प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से आसपास संचालित चिमनी भठ्ठा मालिकों में हड़कंप है। चर्चा है कि उधवा में आधा दर्जन चिमनी भठ्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.