Sahibganj News: उधवा: मिठाई दुकान से चीनी व गैस सिलेंडर समेत 50 हजार की चोरी
साहिबगंज, सितम्बर 4 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा हाईस्कूल के सामने गुरुवार की रात एक मिठाई दुकान में चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार मिठाई दुकान से मिठाई बनाने वाला बर्तन, गैस सिलेंडर व 40 किलो चीनी लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। दुकान मालिक सुमित कुमार साहा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह रोज के तरह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है । अंदर समान तितर-बितर पड़ा है। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि मिठाई, दही व चना को जमीन पर फेंक दिया गया है । चोरों ने सभी लोहे व स्टील के कढ़ाई, गमला, ट्रे व गैस सिलेंडर, 40 किलो चीनी का बोरा व तीन-चार सौ रुपया नगदी लेकर फरार हो गये हैं। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने राधानगर थाना को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।फोटो:101 , दुकानदार अपनी दुकान दिखाते हुए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.