साहिबगंज, अगस्त 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। यहां पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में साइबर सेल काम करना शुरू कर दिया है। एसपी अमित कुमार सिंह ने रविवार की शाम को पूजा अर्चना के बाद विधिवत फीता काटकर साइबर सेल का उद्घाटन किया। मौके पर एसपी ने कहा कि जिला पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी मकसद से यहां साइबर सेल खोला गया है। इससे यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लोगों के खाते से पैसे चुराने जैसी घटना पर रोक लगाने में अब मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को व्हाट्सअप ,नकली ईमल या मैसेज से बचना चाहिए। साइबर अपराधी अब किसी दूसरे व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी चुराकर उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि लिहाजा किसी भी अनजान या लुभवाने लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। केव...