साहिबगंज, सितम्बर 5 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कन्हैया स्थान स्थित श्री श्री राधा कन्हैया लाल मंदिर (इस्कॉन मंदिर)में शनिवार को नंद उत्सव एवं श्रील प्रभुपाद का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । अहले सुबह मंगल आरती, दर्शन आरती,श्रील प्रभुपाद द्वारा श्रीमद् भागवत प्रवचन, वरिष्ठ भक्तों ने श्रद्धांजलि के साथ श्रील प्रभुपाद का विधि विधान से महाभिषेक, भोग अर्पण पुष्पांजलि आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया। मौके पर पूरा मंदिर परिसर जय कन्हैया लाल और श्रील प्रभुपाद के जयकारे से गूंज उठा। हजारों की संख्या में विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय जन्माष्टमी कार्यक्रम का समापन हो गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया श्रील ...