Sahibganj News: आश्विन पूर्णिमा पर मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर हुई गंगा आरती
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा सेवा समिति कर ओर से आश्विन पूर्णिमा पर रविवार की संध्या स्थानीय मुक्तेश्वर धाम, सीढ़ी घाट गंगा तट पर मां गंगा की भव्य आरती की गई। पुरोहित धनेश तिवारी ने सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का विधिवत पूजन कर भव्यता के साथ मां गंगा की आरती की। इस दौरान पूरा गंगा तट हर हर गंगे, जय मां गंगे, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गंगा आरती के बाद भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, शशि कुमार सुमन, जगन्मय मिश्रा, अमित केसरी, राजनाथ साह, राज कुमार राम, आभाष ओझा, संदीप अवस्थी, सिद्धार्थ कुमार, रोहित कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शरद पूर्णिमा पर आज शाम होगी गंगा आरती यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.