Sahibganj News: आश्विन पूर्णिमा पर पूजी गई धन-वैभव की देवी माता लक्ष्मी
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। अश्विन पूर्णिमा पर रविवार को धन व वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा परम्परागत ढंग से की गई। इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन से शरद ऋतु का शुभारंभ हो जाता है। शहर के अधिकांश बंगाली परिवारों में लक्खी पूजा होती है। इसे लेकर कई घरों में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। वैसे शहर के कई स्थानों पर सार्वजनिक रूप से लक्खी पूजा हुई। खासकर बंगाली टोला राबर्टसन क्लब, नेताजी सुभाष कॉलोनी, साउथ कॉलोनी, नार्थ कॉलोनी, साक्षरता चौक दुर्गा मंदिर आदि में लक्खी पूजा हर्षोल्लास से की गई। मान्यता के अनुरूप कई लोगों ने खीर बना उसे खुले आसमान के नीचे चांदनी में रखा। कहा जाता है की शरद पूर्णिमा पर चांदनी से अमृत बरसता है और यह खीर में समाने के बाद कई गंभीर बिमारी की औषधि के रूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.