Sahibganj News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित
साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: बरहेट। बरहेट बाजार स्थित गुरुकुल एकेडमी में अध्ययन कर रहे गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इस हेतु गुरुकुल एकेडमी के संचालक राजू साह ने इसकी सूचना सोशल मीडिया में डाली। उक्त सूचना से प्रभावित होकर सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू भगत के सौजन्य से गुरुकुल एकेडमी के 25 छात्रों को सांसद प्रतिनिधि संजय सामू हेम्ब्रम, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान सहित अन्य के द्वारा कलम, कॉपी रबड़, पेंसिल एवं किताब देकर उनकी सहायता की । मौके पर समदा सोरेन व राकेश बेसरा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.