Sahibganj News: आर्केस्ट्रा कार्यक्रम की आड़ में शराब की बिक्री,रोक लगाने की मांग
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: तालझारी । प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के कई गांवों में फुटबॉल प्रतियोगिता की आड़ में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री एवं रातभर संथाली आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को रोक लगाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठन ऐमेन आखड़ा जागवार बैसी के सदस्यों ने विरोध जताते हुए तालझारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा है। संगठन की ओर से सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग फुटबॉल प्रतियोगिताओं की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। आवेदन में यह भी कहा गया है कि रातभर चलने वाले संथाली आर्केस्ट्रा कार्यक्रम और रात्रि मेला के कारण क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। शराब के बढ़ते प्रचलन से घरेलू विवाद तथा अन्य सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। संगठन के सदस्यों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.