Sahibganj News: आरोग्य जन जागरुकता अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड के खुटहरी पंचायत के छोटा खुटहरी गांव में गुरुवार को ममता हेल्थ इंश्योरेंस फॉर मदर एंड चाइल्ड साहिबगंज तथा मंडरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त पहल पर आरोग्य जन जागरुकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 12 से 16 अक्टूबर तक राजमहल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्थानीय लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई। साथ ही जांच परिणामों के आधार पर मरीजों को उचित परामर्श और नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। मौके पर ममता एचआईएमसी के ब्लॉक सुपरवाइजर दीपक ठाकुर, फील्ड वर्कर अजय कुमार, संगीता, अनीता साह, प्रीति, तलत नासिर , एएनएम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.