Sahibganj News: आरपीएफ टीम ने किया रेलवे के लाल कोठी भवन का निरीक्षण
साहिबगंज, जुलाई 26 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार की शाम को रेलवे के लाल कोठी भवन पहुंचकर निरीक्षण किया। मौके पर देखा कि भवन को खाली किया गया या नहीं। शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित अनुमंडल अस्पताल के पीछे एवं मलखा बाबा थान से सटे रेलवे के लाल कोठी भवन को बीते 13 जुलाई को रेलवे ने सात दिनों में खाली करने का नोटिस दिया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जारी नोटिस के आधार पर कोठी को खाली कर दिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर रेल प्रशासन और आइओडब्ल्यू की मौजूदगी में भवन में तालाबंदी किया जाएगा। मौके पर स्टेशन प्रबंधक दिलीप साहा,अनिल कुमार साहा, नवीन,जेपी यादव आदि मौजूद थे। फोटो 10, निरीक्षण करते आरपीएफ इंस्पेक्टर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.