साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज । मालदा रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट बीके बहेरा ने रविवार की देर रात साहिबगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने स्टेशन परिसर और आरपीएफ पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ जवानों की नजर स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जवानों ने उसे पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट लाया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर मौजूद आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरवर ने बताया कि रेलवे स्टेशन और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण का कार्यक्रम लगातार जारी है। यात्रियों व अन्य लोगों को रेलवे के नियमों का अनुपालन करने की हिदायत दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था मे...