साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत संचालित छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ता के द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर चांदपुर, सिऊलीडांगा और चंडीझोपड़िया का मूल्यांकन छह अक्तूबर को, विंदुपारा और शुक्रवासिनी का आठ अक्तूबर तथा रानीग्राम का 14 अक्तूबर को करेगी। मूल्यांकन को लेकर सभी केंद्रों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बीपीएम संजय कुमार सिंह ने सभी छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की तैयारियों का अवलोकन किया है। वहीं, रानीग्राम केंद्र में बीपीएम संजय कुमार सिंह और आंतरिक मूल्यांकनकर्ता फूलाराम ने संयुक्त रूप से तैयारियों की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...