Sahibganj News: आयुक्त ने की विंध्यवाशिनी मंदिर में पूजा
साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- आयुक्त का बरहरवा दौरा Sahibganj News: बरहड़वा। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल शुक्रवार को बरहरवा पहुंचे। उनके आगमन पर पुराने परिचितों, शुभचिंतकों और चाहने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। कभी बरहरवा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने वाले शैलेंद्र कुमार लाल के आयुक्त बनकर अपने पुराने कार्यक्षेत्र में पहुंचने पर उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और सभी का हालचाल जाना। शैलेंद्र कुमार लाल का बरहरवा से पुराना प्रशासनिक संबंध रहा है। वह 11 जनवरी 2007 से 8 अक्टूबर 2010 तक बरहरवा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उनके पास बरहरवा अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार भी था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.