Sahibganj News: आमसभा में चुरकी मार्डी चुनी गईं सहिया
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की सातगाछी पंचायत के चंदना गांव में मंगलवार को मुखिया अश्लोका सोरेन की अध्यक्षता में आमसभा हुई। सर्वसम्मति से चुरकी मार्डी का चयन गांव की नई सहिया के रूप में किया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व में मुखिया अश्लोका सोरेन स्वयं चंदना गांव में सहिया के पद पर कार्यरत थीं। मुखिया पद पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने लगभग दो साल पहले सहिया पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद रिक्त था। मौके पर बीपीएम संजय कुमार सिंह, बीटीटी भोला पंडित, मंजू टुडू, ग्राम प्रधान, देवरति देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.