साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी गांव में बुधवार को आपसी विवाद में हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक गफ्फार शेख(34),जहिर शेख (28),उजाल शेख (60),साहिरा बीवी(30), एनामुल शेख(22) का पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...