साहिबगंज, जुलाई 10 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। बीती रात थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसिंहा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार घर वालों का पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद, देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान मो.साकिब की पत्नी जैनाब बीवी (30) को चोट लगने से गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी में मौजूद डॉ सादिक अंसारी ने अस्पताल में भर्ती कर महिला का ईलाज किया घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...