साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की साहिबगंज शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मिला। आठ सूत्री मांगों में व्यापारियों की सुरक्षा व त्योहार के मौसम में पुलिस गश्त तेज करना,यातायात व्यवस्था व ट्रैफिक प्रबंधन,साइबर अपराध व ऑनलाइन धोखाधड़ी पर नियंत्रण,महिला सुरक्षा,रंगदारी व उगाही पर रोकथाम,रात्रि सुरक्षा व्यवस्था एवं विक्रेता व फेरीवालाओं का सत्यापन करना है। शिष्टमंडल में चेंबर के सचिव मोहित बेगराजका, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, संगठन प्रभारी अंकित तमाखुवाला, नवल किशोर मंडल , राहुल जायसवाल आदि शामिल थे। फोटो 2, एसपी को मांग पत्र सौंपते ईस्टर्न चेम्बर का शिष्टमंडल...