साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: राजमहल , प्रतिनिधि। राजमहल में बुधवार को दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त बातों की जानकारी जेई चंदन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि विद्युत बोर्ड की ओर से राजमहल स्थित 132/33 केवी जीएसएस में 220 वोल्ट बैटरी बैंक के खराब सेल को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संपूर्ण उधवा प्रखंड क्षेत्र,संपूर्ण राजमहल प्रखंड और संपूर्ण तीन पहाड़, जोंका एवं आसपास के क्षेत्र में सेवा बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...