Sahibganj News: आंगनबाड़ी सेविका से ओटीपी लेकर ठगी का प्रयास,शिकायत दर्ज कराने में जुटी
साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। थाना क्षेत्र रामचौकी में आंगनवाड़ी सेविका से सरकारी पार्सल देने के नाम पर ओटीपी लेकर पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन हैक करने एवं लाभार्थियों से साइबर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला नीतू सेन ने बताया कि वो आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं बीते रविवार की सुबह उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने सरकारी पार्सल देने के नाम पर बातचीत के दौरान उससे ओटीपी लेलिया। इसके बाद सरकारी पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन को हैक कर उसमें अपलोड लाभार्थियों का विवरण हासिल कर सभी लाभार्थियों को फोन कर 8 से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है।लगभग एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों ने इसकी शिकायत नीतू सेन से की । इसपर नीतू सेन ने प्रखंड स्तर से अपनी पोषण ट्रैकर आईडी रीसेट करवाने के बाद भी साइबर अपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.