साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अश्लील फोटो के साथ अपनी तस्वीर जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने पुलिस को बताया है कि मालदा जिला के विवेक नंदन मंडल ने कथित रूप से इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो के साथ महिला की तस्वीर जोड़कर उसे वायरल किया है। आरोप है कि इस संबंध में जब उसने विवेक नंदन मंडल से संपर्क किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी दी। प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...