साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- विजया दशमी पर आदिवासी संस्कृति की बदलती झलक Sahibganj News: साहिबगंज। एक समय था जब साहिबगंज में दुर्गा पूजा की विजया दशमी पर आदिवासी संस्कृति की व्यापक झलक देखने को मिलती थी। कोई एक दशक पूर्व तक यह देखने को मिल जाया करती थी। लेकिन आधुनिकता व अन्य कारणों से अब विजया दशमी के दिन आदिवासी समुदाय दुर्गा पूजा पर कम दिखते हैं। पूर्व के समय विजया दशमी पर झुंड में शहर के निकटवर्ती गांवों से कई टोली अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते नाचते व झूमते हुए शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों में आते थे और माता का दर्शन करते थे। इनमें सबसे अधिक संख्या पहाड़िया जनजाति की होती थी। उनमें से कईयों पर कथित रूप से माता का आगमन भी होता था,जिसे पूजा मंडप के पुरोहित पूजा के कलश का जल छिड़काव कर शांत करते थे और सभी को प्रसाद देकर विदा करते थे। इसके ...