साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: बरहेट। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव जितेंद्र देव ने प्रखंड का दौरा कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने फूलभंगा गांव में मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के लाभुकों के नए पक्के मकानों का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया और उन्हें आवास की चाबियां सौंपीं। इसके बाद संयुक्त सचिव प्रखंड कार्यालय पहुंचे, वहां उन्होंने अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक अभिलेखों और आंकड़ों का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश...