साहिबगंज, अगस्त 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। एसपी अमित कुमार सिंह ने रविवार की शाम को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी की। मौके पर अगस्त महीने में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की गई।

अनुसंधानकर्ताओं की लापरवाही एसपी ने कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं को जमकर फटकार लगाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस विभाग अनुशासन से चलता है। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अगर किसी केस में समय पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल नहीं होता है और इसके चलते कोई आरोपी छूट जाता है तो संबंधित अनुसंधानकर्ता पर सख्त कार्रवाई होगी। इसी लापरवाही के चलते नगर थाना के सीसीटीएनएस ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया गया है।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा मौके पर ए...