साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल सभागार में मंगलवार को एसडीओ सह अध्यक्ष अस्पताल प्रबंधन समिति सदानंद महतो की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026- 27 को लेकर बैठक हुई। मौके पर मुख्यमंत्री रखरखाव, संचालन, प्रबंधन, मरमती के लिए प्राप्त आवंटन के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में कुल 39 योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यकता के अनुरूप योजना पर सहमति प्रदान किया गया। इसमें मुख्य रूप से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री एवं उपकरण के साथ-साथ मरीजों एवं उनके परिजनों के सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, नपं उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, राजमहल सांसद प्र...