साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के रविवार साप्ताहिक हाट के पास गुरुवार की रात लगभग 9.30 बजे प्रखंड क्षेत्र के नागेश्वर बाग निवासी धीरज पासवान (20) बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह बाइक चला कर फुलवरिया की तरफ से आ रहा था । इस दौरान सड़क पर उभरे एक गड्ढा अंधेरे में दिखाई नहीं पड़ने से उसमें घुस जाने से अनियंत्रित होकर बाइक लेकर पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर आशीष घोष ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल में बाइक से गिरकर घायल, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...