साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के सकरुगढ़ गैस गोदाम काली मंदिर के पास स्थित करीब 200 घरों को दुर्गापूजा से पहली बिजली से जोड़ दिया गया। यह काम नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान की पहल पर हुआ। संबंधित परिवार के लोग अबतक बिजली के बिना परेशान थे। अध्यक्ष ने बताया कि विद्युत बोर्ड से वार्ता कर उनके घरों तक बिजली पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 40 साल का सपना पूरा हुआ । इधर, वार्ड नंबर 22 के लोगों ने इसके लिए नप अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दुर्गा पूजा पर जिला में निर्बाध बिजली देने की तैयारी यह भी पढ़ें- Sasaram News: पूजा पंडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन जरूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...