साहिबगंज, जुलाई 27 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी और निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री के विरोध में नवझारखंड जनएकता संगठन ने सोमवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा दोषी उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खाद की कालाबाजारी से किसान बेहाल, किसानों ने की उचित मूल्य पर खाद बिक्री कराने की मांगसंगठन की मांगें संगठन के अध्यक्ष फरोग अहसान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि प्रखंड के कई उर्वरक विक्रेता किसानों से सरकारी निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। ज्ञापन के अनुसार डीएपी खाद, जिसकी सरकारी कीमत करीब 1,350 रुपये प्रति बोरी है, उसे 2,200 से 2,500 रुपये प्रति बोरी तक बेचा जा रहा है। वहीं 266 रु...