Sahibganj News: अज्ञात टोटो के ठोकर से एक वृद्ध घायल
साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो ग्वाला मोड़ के पास अज्ञात टोटो ने गुरुवार को बोरियो बाजार मेन रोड के अधीर चन्द्र रक्षित (72) को ठोकर मार दिया। हादसे में वृद्धा अधीर चन्द्र घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. कुलदीप कुमार ने ईलाज किया। उनके पुत्र ने बताया कि ग्वाला मोड़ के पास उनकी मिठाई की दुकान है। दुकान के पास ही टोटो चालक अपना टोटो सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। उधर, कई ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से ट्रेफिक नियम का अनुपालन करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.