Sahibganj News: अंपायर व स्कोरर को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के संचालन में आवश्यक सहयोग करने वाले खेल संघों के प्रति एसपी अमित कुमार सिंह ने आभार जताया है। उन्होंने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट में सहयोग के लिए जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, अंपायर व स्कोरर की भूमिका निभाने वाले मो अशफाक आलम, श्याम रंजन तिवारी, अनाउल्लाह, तारिक अनवर, अब्राहम शेख, सुधांशु व अंकित को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर मेजर रोहित दूबे,जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, आईजी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.