Sahibganj News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम
साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को शहर के स्टेडियम रोड स्थित स्नेह स्पर्श वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बुजूर्गो के सेवा के लिए हमेशा तैयार है। आपलोग हमारे माता पिता के समान है। आपकी स्वास्थ्य का ख्याल रखना स्वास्थ्य विभाग का कर्तव्य है। मौके पर बुजुर्गो के बीच वाकर, तकिया आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सूर्या सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. विजय कुमार, जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ. किरणमाला, डॉ. मोहन मुर्मू, डॉ. अमित कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक संदीप कुमार, सुरेश निर्मल, पंकज पीटर सोरेन, राजीव कुमार पॉल, पीयूष कुमार आदि मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.