Sahibganj News: अंडरपास निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत, ग्रामीणों ने रोका काम
साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल-तीनपहाड़ रेलखंड पर बेगमपुरा स्थित झमझमिया काली मंदिर के समीप रेल अंडरपास के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को निर्माण स्थल पर पहुंच काम रोक दिया और अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने काम को कुछ समय के लिए रोक दिया और निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल की मांग की। बेगमपुरा निवासी विष्णु चौधरी, बनवारी मंडल, सिद्दीक शेख, रेजान शेख, कोठी बगीचा निवासी अभिषेक कुमार, कोयला बाजार निवासी लक्ष्मण कुमार मंडल, कृष्ण मंडल, विजय कुमार, रजत मंडल, मंडई निवासी भरत मंडल सहित अन्य ग्रामीण ने आरोप लगाया कि अंडरपास की दीवार की ढलाई में मिट्टीयुक्त एवं निम्न गुणवत्ता की बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.