सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गंगोरा छोटी नहर के समीप छापेमारी कर 6.50 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से देसी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरबरिया निवासी डोमी यादव को शराब और बाइक सहित दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...