Saharsa News: 41 महादलितों की आवंटित पर्चा जमीन पर चली जेसी
सहरसा, जुलाई 7 -- Saharsa News: बीसिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के सहुरिया मौजा स्थित लालपुर गांव में 41 महादलित परिवारों को आवंटित पर्चा भूमि पर जेसीबी से मिट्टी कटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंचल प्रशासन सक्रिय हो गया। महादलित परिवारों का आरोप है कि लालपुर निवासी दीपक कुमार ने उनकी पर्चा भूमि पर जेसीबी चलाकर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा कर दिया। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार सिंह से स्थल जांच कराई। जांच रिपोर्ट में बिहार सरकार की खाता संख्या 983, खेसरा 1630 की भूमि पर दक्षिण दिशा से मिट्टी काटकर उत्तर की ओर डंप किए जाने की पुष्टि की गई है। हालांकि जांच के दौरान आरोपित मौके पर नहीं मिला। सहुरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य लालो सादा ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.