सहरसा, अक्टूबर 3 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव के वार्ड पांच से 29 सितंबर को स्कूल जाने के लिए निकला लापता किशोर रमन कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। उसके बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली। मोरकाही निवासी अनिल यादव का पुत्र रमन उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में पढ़ता है। 29 सितंबर की सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर पिता ने बलवाहाट थाने में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 24 घंटे में सकुशल बरामद हुआ लापता किशोर राजू कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर...