सहरसा, अक्टूबर 18 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर स्थित हरिवंश मध्य विद्यालय के पश्चिम में अवस्थित पांच कमरों वाले क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण और नीलामी की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तारिक अंजुम की ओर से सर्वसाधारण के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नीलामी की प्रक्रिया विद्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इसमें इच्छुक व्यक्ति भाग लेकर नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।प्रधानाध्यापक तारिक अंजुम ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण एवं नीलाम...