Saharsa News: 22.5 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सहरसा, सितम्बर 29 -- Saharsa News: नवहट्टा। स्थानीय पुलिस ने छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल से देसी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुपौल जिले के मखनपट्टी गांव निवासी लक्ष्मण साह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी 22.5 लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.