सहरसा, सितम्बर 10 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में लंबे समय से चली आ रही पुरानी विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में विद्युत विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पुराने तारों का हटाना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से डाक-बंगला चौराहा तक करीब 20 वर्ष पुराने 11 हजार वोल्ट के खुले विद्युत तारों को हटाकर 11 केवी कवर वायर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।कार्य पूरा होने के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र से गुजरने वाली विद्युत लाइन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होने की उम्मीद है। विद्युत विभाग इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रहा है। बुधवार को प्रथम चरण में पोस्ट ऑफिस रोड से स्टेशन चौक तक विद्युत पोलों पर कवर वायर लगाने का काम शुरू किया गया। इसके लिए सं...